त्योहारों को सुरक्षित बनाने के लिए डीआईजी और एसएसपी ने की पैदल गश्त
गोरखपुर। धनतेरस, दीपावली और गोवर्धन पूजा के मद्देनजर शुक्रवार को डीआईजी रेंज एस. चन्नप्पा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राजकरन नय्यर ने थाना राजघाट क्षेत्र के मुख्य बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर क्षेत्राधिकारी ओमकार दत्त के साथ पैदल गश्त की।
इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।अधिकारियों ने व्यापारियों और स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। डीआईजी चन्नप्पा ने कहा, “त्योहारों में सुरक्षा के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।” उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर निरंतर गश्त और निगरानी के निर्देश दिए।स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन की तत्परता की सराहना की और सहयोग का आश्वासन दिया। यह गश्त त्योहारी सीजन में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक मजबूत कदम है।















