अनुष्का यादव बनीं एक दिन की थाना प्रभारी: मिशन शक्ति की अनोखी पहल

अनुष्का यादव बनीं एक दिन की थाना प्रभारी: मिशन शक्ति की अनोखी पहल

गोरखपुर। मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत मंगलवार को थाना शाहपुर में महिला सशक्तिकरण की अनूठी पहल देखने को मिली। सर्वहितकारी कन्या इंटर कॉलेज, बिछिया की कक्षा 12वीं की छात्रा अनुष्का यादव को एक दिन के लिए थाना प्रभारी बनाया गया। यह कदम महिला सुरक्षा, सम्मान और नेतृत्व को बढ़ावा देने की दिशा में उठाया गया।पदभार संभालने के बाद अनुष्का ने थाने में आने वाली जन-शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके निस्तारण के लिए जरूरी निर्देश दिए।

उन्होंने पुलिस कार्यप्रणाली, रजिस्टर लेखन, जीडी प्रविष्टि और मालखाना प्रबंधन जैसे पहलुओं की बारीकी से जानकारी हासिल की। अनुष्का ने कहा, “यह अनुभव प्रेरणादायक रहा। मुझे पता चला कि पुलिस जनता की समस्याओं को हल करने में दिन-रात जुटी रहती है।”कार्यक्रम में अन्य छात्राओं को भी थाने का भ्रमण कराया गया।

उन्हें पुलिस व्यवस्था, शिकायत निवारण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। मिशन शक्ति टीम, थाना शाहपुर के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करना है, ताकि वे भविष्य में समाज में सशक्त भूमिका निभा सकें।

Previous articleनगर आयुक्त की सख्ती: निर्माण कार्यों की समीक्षा, लापरवाही पर चेतावनी
Next articleमिलावटी पनीर की बिक्री पर छापा: बाइक विक्रेता ने अधिकारियों से की नोकझोंक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here