एसआरएस इंटरनेशनल एकेडमी: बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प
गोरखपुर। गीडा स्थित नेवास गांव की एसआरएस इंटरनेशनल एकेडमी अपनी अनूठी पहचान बना रही है। यहां शिक्षक और प्रबंधन बच्चों के भविष्य को संवारने में जी-जान लगा रहे हैं। सोमवार को छमाही परीक्षा के परिणाम वितरण समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। यह आयोजन न केवल सफलता का जश्न था, बल्कि बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों के बीच एकजुटता का प्रतीक भी।परिणाम वितरण के दौरान बच्चों ने अपने प्रोजेक्ट्स में रचनात्मकता का प्रदर्शन किया, जिससे अभिभावक गर्व से चमक उठे।
सफल छात्रों की चमकती आंखें और अभिभावकों की मुस्कान ने माहौल को भावुक कर दिया। प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह ने कहा, “बच्चों का भविष्य कच्चे घड़े जैसा है जिसे कैसे संवारा, वही रूप लेता है। अभिभावक और शिक्षक मिलकर इसे मजबूत बनाएं।” उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की देखभाल में गंभीरता बरतने का आह्वान किया।कार्यक्रम में शिकायत निवारण बैठक भी हुई, जहां अभिभावकों ने अपनी बातें साझा कीं। प्रधानाचार्य कौशल किशोर गौड़ ने बच्चों के आचरण और विचारों पर चर्चा की। शिक्षकों ने जी-तोड़ प्रयास जारी रखने का वादा किया। लेखाकार सूरज ने आयोजन को सुचारू बनाया।उपस्थित अभिभावकों ने संकल्प लिया कि बच्चे और परिवार मिलकर उज्ज्वल भविष्य गढ़ेंगे।
प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य कौशल किशोर गौड़, लेखाकार सूरज के नेतृत्व में शिक्षक ब्रजेश शर्मा, जगदीश गुप्ता, महेंद्र सिंह, आकर्ष, तान्या, संजना, मीनाक्षी, कनक, सुप्रिया, नेहा, खुशबू और रजनी ने बच्चों को प्रेरित किया।सम्मानित छात्रों में स्नेहा शर्मा, पारुल यादव, अंशिका यादव, अंशिका गुप्ता, खुशबू गुप्ता, साबरीन, दिशा त्रिपाठी, स्वाती त्रिपाठी, श्रेया त्रिपाठी, आराध्या सिंह, अजय यादव, राजू यादव, प्रियांश शर्मा और विराट सिंह शामिल रहे। यह समारोह नई ऊर्जा का संचार करने वाला रहा।















