मिशन शक्ति 5.0: कृति मिश्रा बनीं एक दिन की डीएम

मिशन शक्ति 5.0: कृति मिश्रा बनीं एक दिन की डीएम

बस्ती। मिशन शक्ति फेज-5 के तहत हाईस्कूल परीक्षा 2025 में जिले का दूसरा स्थान हासिल करने वाली मां दुर्गा अभिलाष इंटर कॉलेज कप्तानगंज की छात्रा कृति मिश्रा ने एक दिन जिलाधिकारी का दायित्व संभाला। यह पहल महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनी, जो बालिकाओं में नेतृत्व की भावना जगाने का प्रयास है।कार्यालय समयानुसार कृति ने जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान और मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती के साथ जनसुनवाई शुरू की। दौलत चक रुधौली के रामचंद्र ने बेटी की शादी के लिए गन्ने का बकाया भुगतान कराने की मांग की, जिस पर कृति ने डीसीओ को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। सिसवारी बदन सिंह बहादुरपुर की दीपा मौर्य ने रोजगार की गुहार लगाई, तो सेवायोजन अधिकारी को पत्र लिखा गया।कप्तानगंज के मरवटिया तिवारी की उर्मिला देवी ने प्रधान अजय गुप्ता पर रास्ते पर अतिक्रमण का आरोप लगाया, एसडीएम हरैया को खाली कराने का आदेश दिया।

सदर ब्लॉक की दुलारी ने अलग राशन कार्ड की मांग की, एसडीएम सदर को निर्देशित किया। कछिया गौर की सुनीता ने अतिक्रमण की शिकायत पर तहसीलदार हर्रैया को फोन से हटवाने को कहा। गौसेनापुर कुदरहा के निवासियों ने बीएलओ पर मतदाता सूची में हेरफेर का आरोप लगाया, एडीएम को जांच सौंपी। दुबौलिया के मोहम्मद उमर ने अवैध कब्जे की गुहार लगाई, एसडीएम हर्रैया को कार्रवाई का आदेश।

बहादुरपुर के सूर्य देव पांडेय ने इंटरलॉकिंग कार्य तेज करने की मांग की, बीडीओ को निर्देशित किया।जनसुनवाई के बाद कृति ने कोर्ट रूम में न्यायिक कार्य संभाला। मेडिकल कॉलेज कैली के निर्माण स्थल पर गुणवत्ता जांची, टाइल ब्रांडिंग की जानकारी ली और नल में पानी न आने पर प्रधानाचार्य को तुरंत बदलने को कहा।डॉक्टर बनने का सपना देखने वाली कृति बोलीं, “अभी मेडिकल में चयन के बाद सिविल सेवा में भाग्य आज माऊंगी।”

उन्होंने बाबा अशोक मिश्र, पिता संजय मिश्र, संरक्षक हरिशंकर पांडेय, प्रधानाचार्य कुंदन मणि त्रिपाठी और शिक्षकों देवा यादव, आनंद द्विवेदी, हरिश्चंद्र त्रिपाठी, अशोक चौधरी, पूनम यादव का आभार माना। शासन और जिलाधिकारी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा, “यह अनुभव जीवन का सबक है।

Previous articleदीपावली की मिठास में मिलावट का काला साया: खाद्य विभाग की सख्ती, 40 किलो असुरक्षित खोया नष्ट, दुकान सील
Next articleएसआरएस इंटरनेशनल एकेडमी: बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here