पूर्वांचल का गौरव: डॉ. शिव शंकर शाही बने यूपी सर्जन्स एसोसिएशन के ईसी सदस्य
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया (UPASI) के एग्जिक्यूटिव काउंसिल (ईसी) चुनाव में पूर्वांचल के सर्जरी जगत के प्रमुख हस्ताक्षर डॉ. शिव शंकर शाही भारी मतों से विजयी हुए। 27 सितंबर से 11 अक्टूबर तक चले ऑनलाइन वोटिंग प्रक्रिया में पूरे प्रदेश के सर्जन्स ने भाग लिया। 18 उम्मीदवारों में से 11 सदस्य चुने गए, और ई-वोटिंग टीम ने वर्चुअल मीटिंग में परिणाम घोषित किए।डॉ. शाही, शाही ग्लोबल हॉस्पिटल तारामंडल के डायरेक्टर व वरिष्ठ लेप्रोस्कोपिक, लेजर, रोबोटिक एवं रफेलो सर्जरी विशेषज्ञ हैं। वे वर्तमान में ASI गोरखपुर चैप्टर के सचिव हैं।
पूर्व में IMA गोरखपुर के अध्यक्ष, UP नर्सिंग होम्स एसोसिएशन गोरखपुर के अध्यक्ष तथा हॉस्पिटल बोर्ड ऑफ इंडिया (UP) के वाइस चेयरमैन रह चुके डॉ. शाही की यह उपलब्धि पूर्वांचल के लिए गर्व का विषय है।अन्य विजेताओं में डॉ. अक्षय आनंद (असिस्टेंट प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जन, KGMU लखनऊ), डॉ. सुमिंदर नाथ सिंह (प्रोफेसर, सर्जरी विभाग, सैफई मेडिकल कॉलेज), डॉ. शशिप्रकाश मिश्रा (प्रोफेसर, सर्जरी विभाग, BHU वارانसी), डॉ. समीर मिश्रा (प्रोफेसर व ट्रॉमा सेंटर इंचार्ज, KGMU लखनऊ), डॉ. अंशिका अरोरा (हेड, ऑन्कोलॉजी विभाग, SNMC आगरा), डॉ. संतोष सिंह (एसोसिएट प्रोफेसर, सर्जरी विभाग, PMC प्रयागराज), डॉ. रामनिवास मीना (प्रोफेसर, सर्जरी विभाग, BHU), डॉ. ब्रजेश सिंह (प्रोफेसर व हेड, सर्जरी विभाग, SGPGI लखनऊ), डॉ. जीडी यादव (प्रोफेसर, सर्जरी विभाग, KMC कानपुर) और डॉ. बीके गुप्ता (सर्जन, कानपुर) शामिल हैं।ASI भारत का एकमात्र सर्जन्स संगठन है, जो सर्जरी की गुणवत्ता, नई तकनीकों (रोबोटिक, लेजर, RFA) का प्रशिक्षण और सस्ता इलाज सुनिश्चित करता है। ईसी सदस्य छोटे जिलों में भी गरीब मरीजों को आधुनिक सर्जरी उपलब्ध कराने, CME प्रोग्राम्स आयोजित करने, संक्रमण जागरूकता फैलाने तथा निर्धनों को निःशुल्क उपचार व आर्थिक सहायता प्रदान करने में सक्रिय रहते हैं। संगठन ने महाकुंभ में कंबल-दवा वितरण, नेत्र कुंभ में आँखों का इलाज, गोरखपुर में स्पर्श बाधित बालक विद्यालय, वृद्धाश्रम, बाढ़ व हीट स्ट्रोक में जनसहायता जैसे कार्य किए हैं। डॉ. शाही की जीत पूर्वांचल में सर्जरी के मानकों को नई ऊँचाई देगी।















