त्योहार से पहले गोरखपुर में फूड विभाग की बड़ी कार्रवाई: खराब शीरा से ट्रॉफी-बर्फी बना रही फैक्ट्री पर छापा।

त्योहार से पहले गोरखपुर में फूड विभाग की बड़ी कार्रवाई: खराब शीरा से ट्रॉफी-बर्फी बना रही फैक्ट्री पर छापा।

गोरखपुर। नवरात्रि व दशहरा से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों पर शिकंजा कसा। सहायक खाद्य आयुक्त डॉ. सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में निजामपुर गुड़ियान टोला में मिठाई फैक्ट्री पर छापेमारी की गई। यहां खराब शीरा से ट्रॉफी और बर्फी तैयार कर ग्रामीण इलाकों में सप्लाई की जा रही थी। छापे से मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया।

टीम को सूचना मिली कि बड़ी दुकानों से निकला खराब शीरा टीनों में इकट्ठा कर चीनी व पाउडर मिलाकर मिठाई बनाई जा रही थी। छापे में फैक्ट्री में भारी गंदगी व कीड़ा लगे शीरे की खेप बरामद हुई। डॉ. सिंह ने 6 क्विंटल मिठाई नष्ट करने व नमूने लैब जांच के लिए भेजने के निर्देश दिए। यदि लाइसेंस है तो उसे निलंबित किया जाएगा।

डॉ. सुधीर सिंह ने कहा, “शहर की बड़ी दुकानों के शीरा भंडारण पर बैन लगेगा। ₹200 प्रति टीन के हिसाब से खरीद-बिक्री की सूचना मिली है। आसपास के इलाकों में ट्रेसिंग जारी है। जांच रिपोर्ट पर आगे कार्रवाई होगी।” विभाग ने चेतावनी दी कि स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों पर सख्ती बरती जाएगी। शहर में बिक्री न होने पर ग्रामीण क्षेत्रों में सस्ते दामों पर सप्लाई हो रही थी।

यह कार्रवाई त्योहारों से पहले उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण कदम है। विभाग लगातार मिलावटखोरों पर नजर रख रहा है।

Previous articleभदोखर थाना दिवस: डीएम-एसपी ने सुनी शिकायतें, मिशन शक्ति का संदेश पहुंचाने की अपील।
Next articleपिंक कार्ड का बढ़ता चलन, डीएचएस बैठक में स्वास्थ्य कार्यक्रमों के साथ चर्चा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here