दुर्गा पूजा व दशहरा: राजघाट थाने पर मूर्ति आयोजकों व डीजे संचालकों के साथ बैठक
सोशल मीडिया पर पुलिस की कड़ी नजर – एसपी सिटी अभिनव त्यागी सड़कों से मलबा हटाने के लिए
पीडब्ल्यूडी और नगर निगम को निर्देश एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह
गोरखपुर। दुर्गा पूजा और दशहरा त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन सक्रिय है। एसपी सिटी अभिनव त्यागी, एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट उत्कर्ष श्रीवास्तव और सीओ कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी ने राजघाट थाने पर मूर्ति आयोजकों और डीजे संचालकों के साथ पीस कमेटी की बैठक की। इसमें जुलूस और आयोजन से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा हुई।
एसपी सिटी ने कहा कि त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है। प्रतिमा स्थल और विसर्जन स्थल का पैदल मार्च कर निरीक्षण किया गया। डीजे साउंड पर सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का पालन होगा। आयोजकों को वॉलंटियर्स रखने, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने को कहा गया। प्रत्येक प्रतिमा स्थल पर बीपीओ नियुक्त किए गए हैं। ड्रोन कैमरों से विसर्जन स्थल की निगरानी हो रही है। असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है और पिछले पांच सालों के रिकॉर्ड के आधार पर कार्रवाई होगी। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट से बचने की सलाह दी गई, क्योंकि पुलिस इसकी कड़ी निगरानी कर रही है।
एडीएम सिटी ने बताया कि आयोजकों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। विरासत गलियाला परियोजना के कारण सड़कों पर पड़े मलबे को हटाने के लिए पीडब्ल्यूडी और नगर निगम को निर्देश दिए गए।
बैठक में थाना प्रभारी सदानंद सिन्हा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अरविंद कुमार राय, चौकी प्रभारी पप्पू राय, उमाशंकर कनौजिया, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, विजय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।















