डीआईजी बस्ती की एसपी संग मासिक अपराध समीक्षा, 5 अभियानों पर कड़े निर्देश।
बस्ती। गुरुवार को परिक्षेत्रीय कार्यालय सभागार में डीआईजी बस्ती संजीव त्यागी ने रेंज के जनपदों के एसपी के साथ मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी की। उन्होंने वर्तमान 5 अभियानों ऑपरेशन क्लीन, पटाखा दुकान/भंडारण सत्यापन, लंबित अभियोग निस्तारण, गो तस्करी, शस्त्र कारतूस सत्यापन पर प्रभावी कार्रवाई, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महिला अपराधों, एससी/एसटी एक्ट, शासन की प्राथमिकताओं पर विशेष ध्यान, निरोधात्मक कार्रवाई, 107 बीएनएसएस व 14(1) गैंगेस्टर अधिनियम के तहत संपत्ति जब्ती, पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी, रात्रि चेकिंग, टॉप अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाने को कहा।
IGRS, NCRP, पब्लिक ग्रीवांस रिव्यू पोर्टल, सीएम जनता दर्शन, मुख्यालय से लंबित शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण, सीएम डैशबोर्ड, CCTNS, IGRS रैंकिंग सुधार, लंबित विभागीय पत्रावलियों का निपटारा, 14(1) में त्वरित निर्णय के आदेश दिए। नाइट पुलिसिंग, कम्युनिटी पुलिसिंग, पैदल गश्त, सी-प्लान ऐप में बीट कर्मियों व सम्मानित व्यक्तियों के मोबाइल नंबर अपडेट, त्रिनेत्र 2.0 पर डेटा अपलोड, न्यायालय आदेशों का समयानुसार पालन, पीआरवी 112 रिस्पॉन्स टाइम सुधार, मृतक आश्रित व चिकित्सा प्रतिपूर्ति पत्रावलियों का सीएमओ से समन्वय कर निस्तारण, बजट व्यय में आरटीसी को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
गोष्ठी में एसपी सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन, एसपी बस्ती अभिनंदन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह, परिक्षेत्रीय कार्यालय के शाखा प्रभारी व अन्य उपस्थित रहे। यह समीक्षा अपराध नियंत्रण व जनसेवा को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जो रेंज में कानून-व्यवस्था सुधारने का संकल्प दर्शाती है।















