आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत निस्तारण में प्रदेश में प्रथम स्थान।
संतकबीरनगर। संतकबीरनगर जिले ने मुख्यमंत्री के एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) पोर्टल पर शिकायत निस्तारण में उत्तर प्रदेश में अगस्त माह में प्रथम स्थान हासिल कर गौरवपूर्ण उपलब्धि अर्जित की है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) संदीप कुमार मीना ने इस गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए जिले की पुलिस और प्रशासनिक टीम को बधाई दी। साथ ही, उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
एसपी मीना ने स्पष्ट किया कि जन शिकायतों का निपटारा उनकी प्रथम प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, “कोई भी शिकायत हल्के में न ली जाए, अन्यथा लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। प्रत्येक व्यक्ति को न्याय प्राप्त करना सरकार की मंशा के अनुरूप उसका हक है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि संतकबीरनगर पुलिस इस हक को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। जिले की इस उपलब्धि ने साबित कर दिया कि फरियादियों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि उनकी टीम छोटी से लेकर गंभीर शिकायतों पर निरंतर निगरानी रखती है। प्रत्येक शिकायत का निस्तारण गुणवत्ता और सरकार के मानकों के अनुरूप किया जा रहा है, जिसके परिणामस्वरूप जिले को यह शीर्ष रैंकिंग प्राप्त हुई। मीना ने कहा, “हमारी मॉनिटरिंग और टीम वर्क का नतीजा है कि संतकबीरनगर ने यह गौरव हासिल किया। हमारा लक्ष्य है कि यह उपलब्धि निरंतर बनी रहे।















