प्रशासन आप के द्वार: संतकबीरनगर में डीएम-एसपी की पहल से गांवों में सुलझेंगे विवाद।

प्रशासन आप के द्वार: संतकबीरनगर में डीएम-एसपी की पहल से गांवों में सुलझेंगे विवाद।

संतकबीरनगर। विकास से वंचित और विवादों से घिरे गांवों में अब प्रशासन सीधे जनता के द्वार पहुंचेगा। जिलाधिकारी (डीएम) आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक (एसपी) संदीप कुमार मीना की संयुक्त पहल से “प्रशासन आप के द्वार” कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसके तहत जिले के 9-10 चयनित गांवों में चौपाल आयोजित कर सरकारी योजनाओं से वंचित पात्रों को लाभ दिलाने और पुलिस-राजस्व संबंधी विवादों का निस्तारण करने की कार्ययोजना तैयार की गई है।डीएम आलोक कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य पीड़ितों की समस्याओं का त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाना है। चौपाल के माध्यम से ग्रामीण बेझिझक अपनी समस्याएं बता सकेंगे, विशेषकर भूमि विवाद और राजस्व से जुड़े मामले। उन्होंने कहा कि यह पहल उन गांवों की छिपी समस्याओं को उजागर करेगी, जो अब तक प्रशासन के ध्यान में नहीं आईं। एसपी संदीप कुमार मीना ने कहा, “प्रशासन और पुलिस दूरस्थ व पिछड़े गांवों में जाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगे।

 चौपाल के जरिए उभरने वाली समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा।” उन्होंने जोर दिया कि यह कार्यक्रम जनसहभागिता को बढ़ाएगा और पात्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में मदद करेगा।इसके तहत महिला कल्याण योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी जाएगी। कानून, राजस्व और भूमि विवादों के निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। 

साथ ही, गांवों में संभ्रांत लोगों को ‘पुलिस मित्र’ का दर्जा देकर त्योहारों और आकस्मिक घटनाओं में जनसहयोग सुनिश्चित किया जाएगा। संपूर्ण समाधान दिवस और थाना दिवस के साथ यह पहल जिले में प्रशासनिक पारदर्शिता और जनता के प्रति जवाबदेही को मजबूत करेगी। ग्रामीणों को डीएम-एसपी से सीधे संवाद का अवसर मिलने से न केवल समस्याओं का समाधान होगा, बल्कि विकास की नई राह भी खुलेगी। 

Previous articlePET परीक्षा के कारण शनिवार को सभी स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश
Next articleआईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत निस्तारण में प्रदेश में प्रथम स्थान।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here