छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश/गोरखपुर में एक छात्रा से फिर छेड़खानी का मामला सामने आया है। कॉलेज आते-जाते वक्त वक्त एक शोहदा उसके साथ छेडखानी करता था। छात्रा को देख अश्लील कमेंट भी करता। इतना ही नहीं, उसने छात्रा की फोटो को एडिट कर उसे अश्लील बना दिया और फिर इंटरनेट पर वायरल कर दिया। आरोपी छात्रा के ही मोहल्ले का रहने वाला है।
घटना राजघाट इलाके की है। तंग आकर छात्रा ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर गुरुवार को आरोपी रोहिल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेशकर जेल भिजवा दिया।
एक साल से कर रहा था छेड़खानी 27 जून को हुआ था केस दर्ज पुलिस कर रही थी तलाश
दरअसल, राजघाट इलाके की युवती शहर के एक डिग्री कॉलेज में बीएससी की छात्रा है। पिछले एक साल से बसंतपुर का रहने वाला रोहिल कॉलेज आते-जाते उसका पीछा करता था। उसपर अश्लील कमेंट पास कर छेड़ता था। साथ ही धमकी भी देता था।
इतना ही नहीं रोहिल ने छात्रा की फोटो को एडिट कर अश्लील बना दिया और उसे वायरल कर दिया। जिसके बाद थक हार कर छात्रा थाने पहुंची और 27 जून को केस दर्ज कराया था। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी रोहिल को गिरफ्तार कर लिया।















