नाबालिग को बहलाकर भगाने के मामले में बाल अपचारी गिरफ्तार

नाबालिग को बहलाकर भगाने के मामले में बाल अपचारी गिरफ्तार

संतकबीरनगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं पर अपराध रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देश पर थाना बखिरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित बाल अपचारी को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदमन सिंह के पर्यवेक्षण में की गई। 

मामला मुकदमा संख्या 325/2025, धारा 87, 137(2), 352, 351(3) बीएनएस और 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)(5ए), 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट से संबंधित है। 28 अगस्त 2025 को वादिनी ने थाना बखिरा पर अपनी नाबालिग पुत्री को बहलाकर भगाने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने साक्ष्य संकलन के आधार पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करते हुए 29 अगस्त 2025 को कस्बा बखिरा के नगर पंचायत कार्यालय के पास से बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया और उसे माननीय न्यायालय भेज दिया। 

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल अरविंद तिवारी और कांस्टेबल शिवशंकर यादव शामिल थे। यह कार्रवाई मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की सुरक्षा और अपराध रोकथाम के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Previous articleपुलिस-व्यापारी संगोष्ठी: व्यापारी उत्पीड़न रोकने और रोड जाम की समस्या के समाधान पर जोर
Next articleसूर्यकुंड मेले की तैयारियां जोरों पर: महापौर ने किया निरीक्षण, पेयजल, सफाई और प्रकाश व्यवस्था का वादा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here