थाना समाधान दिवस में 70 शिकायतें, 11 का मौके पर निस्तारण

थाना समाधान दिवस में 70 शिकायतें, 11 का मौके पर निस्तारण

भदोही। शासन के निर्देशानुसार शनिवार को जनपद के सभी थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने थाना ज्ञानपुर में फरियादियों की समस्याएं सुनीं और त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध समाधान पर जोर दिया गया।

ज्ञानपुर में 5 शिकायतें, 1 का तत्काल समाधान

थाना ज्ञानपुर में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के समक्ष 5 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 1 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष 4 को संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश के साथ भेजा गया। जिलाधिकारी ने पुरानी शिकायतों का फीडबैक लिया और असंतोषजनक निस्तारण वाले मामलों में जवाबदेही तय करने के साथ पुनर्जांच का आदेश दिया।

जमीन विवादों में संयुक्त कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि जमीन से संबंधित सभी प्रकरणों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें कार्य करेंगी। इससे फरियादियों को बार-बार भटकना नहीं पड़ेगा और प्रकरणों का त्वरित व न्यायपूर्ण निस्तारण होगा। सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थानों पर प्रशासनिक टीमों के साथ समाधान दिवस आयोजित कर शिकायतें सुनीं।

70 शिकायतें, 11 का मौके पर निस्तारण

जनपद के सभी थानों पर कुल 70 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 60 राजस्व विभाग और 10 पुलिस विभाग से संबंधित थीं। इनमें से 11 शिकायतों (10 पुलिस, 1 राजस्व) का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष प्रकरणों के लिए पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीमें गठित कर त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश दिए गए।

Previous articleसर्विलांस टीम की शानदार कामयाबी, 121 गुमशुदा मोबाइल बरामद
Next articleएसडीएम सदर ने काश्तकारों को मनाया, जल्द होगी रजिस्ट्री

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here