केंद्रीय सचिव मीता राजीव लोचन ने लिया गीडा का जायजा, उद्योगों का किया निरीक्षण

केंद्रीय सचिव मीता राजीव लोचन ने लिया गीडा का जायजा, उद्योगों का किया निरीक्षण

गोरखपुर। टास्क फोर्स की अध्यक्षा व एनसीबीसी की केंद्रीय सचिव मीता राजीव लोचन ने शनिवार को गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) का दौरा किया। करीब दो घंटे के दौरे में उन्होंने कार्यालय, औद्योगिक सेक्टरों के विकास मॉडल और सेक्टर 28 के प्लास्टिक पार्क में दो फैक्ट्रियों का निरीक्षण किया। साथ ही, गीडा के विकास और समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की।

गीडा कार्यालय में समीक्षा बैठक

केंद्रीय सचिव ने गीडा कार्यालय पहुंचकर सभी सेक्टरों के विकास मॉडल का अवलोकन किया। सीईओ अनुज मलिक ने प्रोजेक्टर के माध्यम से 1989 से स्थापित गीडा की रूपरेखा और विकास गति को प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि गीडा 1414 एकड़ में विकसित हो चुका है और 2024-25 में 663 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया गया। 7.5 लाख वर्ग मीटर प्लॉट जल्द आवंटित होंगे। साथ ही, अदानी और अंबानी समूह जैसे बड़े निवेशक गीडा में निवेश की तैयारी में हैं।

प्लास्टिक पार्क और बिजली व्यवस्था पर चर्चा

मीता राजीव लोचन ने सेक्टर 28 के प्लास्टिक पार्क में दो प्लास्टिक फैक्ट्रियों का निरीक्षण किया और उत्पादन प्रक्रिया, एचआर, और उद्योग स्थापना की चुनौतियों की जानकारी ली। उन्होंने बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर सवाल उठाए, जिस पर अधिकारियों ने बताया कि यूपीपीसीएल बिजली आपूर्ति संभालता है और समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाता है। सेक्टर 27 में औद्योगिक गलियारे और सेक्टर 13-15 में विकसित उद्योगों की जानकारी भी दी गई।

निवेश और प्रशासनिक प्रक्रिया पर जोर

सचिव ने उद्योगों में निवेश की समस्याओं और धारा 80 के तहत प्रशासनिक प्रक्रियाओं पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों से समाधान के उपायों पर सुझाव मांगे। गीडा के सीईओ ने बताया कि वरुण बेवरेजेज जैसे बड़े उद्योग पहले से स्थापित हैं, और 200 एकड़ औद्योगिक गलियारा सेक्टर 28 में विकसित हो रहा है।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

दौरे के दौरान एसीईओ डॉ. आरडी पांडेय, ओएसडी अनुपम मिश्र, एसडीएम सहजनवां केसरी नंदन तिवारी, एसडीएम सदर दीपक गुप्ता, एसडीएम खजनी, एसडीएम गोला, महाप्रबंधक वित्त डीपी सिंह, सत्यपाल भाटी, मयंक मंगल, श्रवण रंजन, विष्णु दास, सुरेश यादव, बृजेश अग्रहरी, विवेक कुमार वर्मा सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Previous articleडोहरिया कला: 1942 के शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि, विधायक प्रदीप शुक्ल ने किया नमन
Next articleइंडो अमेरिकन हॉस्पिटल में आयुष्मान योजना से गरीब महिला का सफल हिप रिप्लेसमेंट।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here