जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने तीन दिवसीय प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
राना बेनी माधव बक्श सिंह के जीवन और सरकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी
22 से 24 अगस्त तक फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में जनता के लिए खुली
रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने शुक्रवार को फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज के ऑडिटोरियम परिसर में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया। यह प्रदर्शनी राना बेनी माधव बक्श सिंह के जीवन, जनपद के महत्वपूर्ण स्थलों और उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों, उपलब्धियों व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए आयोजित की गई है।
जिलाधिकारी ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि यह आयोजन आम जनता को सरकार की लाभकारी योजनाओं और जनपद की सांस्कृतिक व ऐतिहासिक धरोहरों से अवगत कराने का एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी 22 से 24 अगस्त तक सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक आम जनता के लिए खुली रहेगी, जहां लोग सरकार की योजनाओं और रायबरेली के महत्वपूर्ण स्थलों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
हर्षिता माथुर ने जोर देकर कहा कि ऐसी प्रदर्शनियां सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करती हैं। इस अवसर पर रवींद्र सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कौशलेंद्र सिंह, पूर्व प्राचार्य डायट जे.पी. सिंह, महेंद्र अग्रवाल, डॉ. मनीष चौहान, जिला पंचायत सदस्य राघवेंद्र प्रताप सिंह, सभासद एस.पी. सिंह, डॉ. आर.एन. सिंह, डॉ. अभिषेक द्विवेदी, उपेंद्र सिंह, आर.बी. सिंह, सुयश मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।















