सूर्या इंटरनेशनल स्कूल की तिरंगा यात्रा, छात्रों ने बिखेरा देशभक्ति का रंग।
संतकबीरनगर: बुधवार को सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खलीलाबाद के छात्र-छात्राओं ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया। यात्रा की अगुआई संस्थान के चेयरमैन डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने की, जिन्होंने तिरंगा थामकर छात्रों का हौसला बढ़ाया और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।
सूर्या परिसर से शुरू होकर शहर के प्रमुख चौराहों तक पहुंची इस यात्रा में छात्रों ने ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष के साथ अमर शहीदों को याद किया। चेयरमैन डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी, प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी, प्रिंसिपल रविनेश श्रीवास्तव और उप-प्रधानाचार्य शरद त्रिपाठी ने यात्रा में शामिल होकर छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
डॉ. उदय प्रताप ने कहा, “हर घर तिरंगा अभियान के तहत छात्रों में तिरंगा वितरित किया गया है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वे स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों को याद करें।” सविता चतुर्वेदी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस उन शहीदों की कुर्बानी को याद करने का अवसर है, जिन्होंने देश के लिए प्राण न्योछावर किए। प्रिंसिपल रविनेश श्रीवास्तव ने शहीदों के जीवन और योगदान पर प्रकाश डालते हुए गर्व व्यक्त किया।
यात्रा में उप-प्रधानाचार्य शरद त्रिपाठी, नितेश द्विवेदी, आशुतोष पांडेय सहित कई शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे। इस आयोजन ने न केवल छात्रों में देशभक्ति की भावना जागृत की, बल्कि पूरे समुदाय को एकता और गौरव का संदेश दिया।















