काकोरी शताब्दी महोत्सव: शहीदों को नमन, ‘एक पेड़ मां के नाम’ वृक्षारोपण।

काकोरी शताब्दी महोत्सव: शहीदों को नमन, ‘एक पेड़ मां के नाम’ वृक्षारोपण।

रायबरेली। काकोरी शताब्दी महोत्सव का समापन शहीद स्मारक, मुंशीगंज में भव्य समारोह के साथ हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, अपर जिलाधिकारी (वित्त) अमृता सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष बुद्धि लाल पासी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन, जनप्रतिनिधि, और विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। सभी ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा। 

 

जिलाधिकारी और अतिथियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। जिला भाजपा अध्यक्ष बुद्धि लाल पासी ने कहा, “देश की एकता और सम्मान सर्वोपरि है। काकोरी ट्रेन एक्शन के शहीदों के बलिदान ने हमें आजादी दिलाई। उनकी माताओं को भी नमन, जिन्होंने ऐसे वीर सपूतों को जन्म दिया।” 

 

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने काकोरी कांड को स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणा बताया। उन्होंने कहा, “9 अगस्त 1925 को राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान, ठाकुर रोशन सिंह और राजेंद्र लाहिरी जैसे क्रांतिकारियों ने काकोरी ट्रेन एक्शन के जरिए देशभक्ति की आग प्रज्वलित की। इस घटना का स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान रहा।” 

 

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। ऋषि इंटर कॉलेज की कक्षा 11 की छात्रा हबीबा खान के गीत ‘ए मेरे वतन के लोगों’ ने सभी को भावुक कर दिया। संस्कृति विभाग के आल्हा गायक रामरथ पांडे के वीर रस के गीतों ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध किया। 

 

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और जनप्रतिनिधियों ने शहीद स्थल पर वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंहा, डीआईओएस संजीव कुमार सिंह, बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह, ईओ नगर पालिका, प्रभागीय निदेशक पर्यावरण मयंक अग्रवाल, प्रभारी जिला पर्यटन अधिकारी सुधीर गिरी, परियोजना निदेशक सतीश प्रसाद मिश्रा, खंड विकास अधिकारी राही, गौरी राठौर, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकार संगठन के अध्यक्ष अनिल मिश्रा, उपाध्यक्ष कमल द्विवेदी, शिवबाबू शुक्ला, अजय सिंह, महामंत्री अमित मिश्रा, शिव नारायण मिश्रा, हरिओम शुक्ला और आमजन उपस्थित रहे। यह आयोजन शहीदों के बलिदान को याद करने और नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाने में महत्वपूर्ण रहा। 

Previous articleरक्षाबंधन पर गोण्डा में सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं और ब्रह्मकुमारी आश्रम की बहनों ने पुलिस अधिकारियों को बांधी राखी।
Next articleएसआर इंटरनेशनल एकेडमी में रक्षाबंधन का उल्लास: भाई-बहन के प्रेम का अनूठा संगम।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here