पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो शातिर चोर गिरफ्तार, तीन मोटरसाइकिल और 45 लाख का माल बरामद।

 पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो शातिर चोर गिरफ्तार, तीन मोटरसाइकिल और 45 लाख का माल बरामद।

 

बस्ती। थाना दुबौलिया पुलिस और एसओजी टीम बस्ती ने संयुक्त कार्रवाई में बस्ती, संतकबीरनगर और गोंडा में हुई चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों, मुखराम चौधरी और राजू उर्फ जावेद अली, को गिरफ्तार किया। 3 अगस्त 2025 की रात 2:15 बजे रामजानकी मार्ग पर निदुरी मोड़ से चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़े गए इन अभियुक्तों की निशानदेही पर विशेषरगंज के गौहनिया गांव में खंडहर से दो अन्य चोरी की मोटरसाइकिल, मोबाइल, बैटरी और अन्य सामान बरामद किए गए। 

 

बरामद सामान में तीन मोटरसाइकिल (स्प्लेंडर प्लस UP53DV4819, स्प्लेंडर MH02BE6871, डिस्कवर UP51N7233), ल्यूमिनस इन्वर्टर मय बैटरी, दो ट्रैक्टर बैटरी, पांच स्मार्ट मोबाइल, दो कीपैड मोबाइल, दो पावर बैंक, छह डाटा केबल, चार ईयरफोन, एक स्मार्ट वॉच, 25 पैकेट जर्दा, 23 पैकेट सिगरेट, 15 पैकेट तंबाकू, 16 पैकेट पुकार, 28 पैकेट सुपारी, 1095 रुपये (सिक्के और नोट) और 5300 रुपये नकद शामिल हैं। 

 

अभियुक्तों ने कबूल किया कि उन्होंने अप्रैल में छावनी थाना क्षेत्र से डिस्कवर मोटरसाइकिल, मई में गोंडा के मनकापुर से स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, जुलाई में संतकबीरनगर के दुधारा से इन्वर्टर और ट्रैक्टर बैटरी, बखिरा से पान की दुकान से सिगरेट-जर्दा, और जून में बखिरा के दुर्गजोत से मोबाइल दुकान से सामान चुराया। इस कार्रवाई से पांच मुकदमों (बेलहर कला, बखिरा, दुबौलिया, छावनी, लालगंज) का खुलासा हुआ। 

 

पुलिस अधीक्षक बस्ती ने थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी चन्द्रकान्त पाण्डेय, सर्विलांस प्रभारी शशिकान्त और उनकी टीम को 25,000 रुपये के इनाम की घोषणा की। दोनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास लंबा है, जिनके खिलाफ बस्ती और संतकबीरनगर में गैंगस्टर, चोरी, और NDPS एक्ट सहित दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।

Previous articleराज्यपाल आनंदीबेन पटेल के दौरे की तैयारियां जोरों पर, पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा।
Next articleगोरखपुर: सुशील कुमार श्रीवास्तव बने मंडलायुक्त कार्यालय में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here