लूट का पर्दाफाश करने वाले पुलिस टीम को चिकित्सा प्रकोष्ठ करेगा सम्मानित
उत्तर प्रदेश/गोरखपुर
भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ वाई सिंह ने बताया कि उनकी माता जी एवं एक अन्य चिकित्सक के साथ हुए लूट और कुछ अन्य लूट की घटनाओं का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
डॉ सिंह ने एसपी सिटी श्री कृष्ण कुमार विश्नोई एवं उनकी टीम विशेष रूप से इस केस के आई ओ धर्मवीर सिंह को बधाई दिया एवं बताया कि इससे वरिष्ठ नागरिकों में एक सुरक्षा का भावना पैदा होगा और वह निर्भीक रूप से शहर में घूम टहल सकेंगे.
पुलिस टीम को सम्मानित किए जाने से उनका हौसला बढ़ेगा।















