रायबरेली में पूर्व सैनिकों ने राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को बनाया संरक्षक
रायबरेली: कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर रविवार को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह को पूर्व सैनिक संयुक्त संगठन उत्तर प्रदेश ने संगठन के संरक्षक के रूप में मनोनयन पत्र प्रदान किया। यह सम्मान रायबरेली में एक गरिमामयी समारोह में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष वेटरन ए.के. दीक्षित, महासचिव वेटरन नरेन्द्र सिंह फौजी, मध्य क्षेत्र अध्यक्ष वेटरन महेन्द्र सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश मिश्रा, जिला अध्यक्ष वेटरन धनेंद्र कुमार और अन्य पूर्व सैनिकों की उपस्थिति में दिया गया।
राज्य मंत्री ने इस सम्मान को गर्व और गौरव का क्षण बताया। उन्होंने कहा, “वर्तमान में समाज में विघटनकारी तत्व राष्ट्र को कमजोर करने के प्रयास कर रहे हैं, ऐसे में पूर्व सैनिकों का समर्पण और चरित्र समाज को सही दिशा दिखाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।” उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि पूर्व सैनिक भाइयों को शक्ति मिले, ताकि वे राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दे सकें।
उद्यान मंत्री के इस कदम से पूर्व सैनिकों के कल्याण और समाज को प्रेरित करने की दिशा में एक नई शुरुआत की उम्मीद जगी है। समारोह में मौजूद सैनिकों ने भी इस पहल का स्वागत किया, जो क्षेत्र में एकता और सेवा की भावना को मजबूत करेगा।















