मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में वृहद वृक्षारोपण अभियान-2025 की सफलता हेतु बैठक, 30.592 लाख पौधों का लक्ष्य।

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में वृहद वृक्षारोपण अभियान-2025 की सफलता हेतु बैठक, 30.592 लाख पौधों का लक्ष्य।

 

संतकबीरनगर। मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में 9 जुलाई 2025 को वृहद वृक्षारोपण अभियान-2025 को सफल बनाने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आलोक कुमार और संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई। मण्डलायुक्त ने प्रभागीय वनाधिकारी से जनपद के 30.592 लाख पौधों के लक्ष्य की प्रगति जानी और विभागवार पौधों के उठान की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि 9 जुलाई को सभी विभाग एक साथ शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करें।

मण्डलायुक्त ने “एक पेड़ माँ के नाम-2.0” थीम पर आधारित इस अभियान को जन आंदोलन बनाने और सामाजिक सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने नगर पालिका क्षेत्रों, नई सड़कों, मनरेगा कार्यों, तालाबों और गौशालाओं के आसपास पूरे वर्ष वृक्षारोपण कर पर्यावरण को हरा-भरा करने के निर्देश दिए। लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी। 

प्रभागीय वनाधिकारी हरिकेश यादव ने बताया कि वन विभाग 12.476 लाख और अन्य विभाग—ग्राम विकास, राजस्व, पंचायती राज, आवास, लोक निर्माण, कृषि, पशुपालन आदि—18.116 लाख पौधे रोपेंगे। जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों और युवाओं की सहभागिता पर बल देते हुए सभी पौधों की जियो-टैगिंग अनिवार्य करने को कहा। 

मण्डलायुक्त ने जिलाधिकारी आवास के सामने 30 एकड़ में बने बायो डायवर्सिटी पार्क और वन विभाग की नर्सरी का निरीक्षण कर पौधों की उपलब्धता और गुणवत्ता जाँची। उन्होंने समयबद्ध पौध उठान और रोपण की तैयारियों के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। 

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामानुज कनौजिया, डीसी मनरेगा डॉ. प्रभात द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी खलीलाबाद अरुण कुमार, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Previous articleविरासत गलियारा सड़क होगी साढ़े 12 मीटर चौड़ी, मंगलवार से 833 मकानों-दुकानों की रजिस्ट्री शुरू।
Next articleवृक्षारोपण महाभियान 2025 की सफलता के लिए नोडल अधिकारी की बैठक, ‘एक पेड़ माँ-गुरु के नाम’ पर जोर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here