पुलिस ने गांजा तस्कर फूफा-भतीजे को दबोचा

पुलिस ने गांजा तस्कर फूफा-भतीजे को दबोचा

 

संतकबीरनगर: बेलहर पुलिस ने रविवार देर शाम दरही पुल के पास से बाइक सवार फूफा-भतीजे की जोड़ी को 400 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया। दोनों लंबे समय से गांजा तस्करी में लिप्त थे, जिसकी शिकायतें पुलिस को लगातार मिल रही थीं। 

 

एसओ श्याम मोहन के नेतृत्व में एसआई रविंद्र नाथ शर्मा, कांस्टेबल रोहित कुमार और संतोष चौहान ने सूचना के आधार पर दरही पुल से 300 मीटर आगे दोनों आरोपियों को धर दबोचा। उनके पास से 510 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों की पहचान किशन (कुसहरा, थाना बेलहरकला) और मनिरका भारती (जंगल बिहुली, थाना पीपीगंज, गोरखपुर) के रूप में हुई। मनिरका, जो किशन का फूफा है, एक आंख से कम दिखने का बहाना बनाकर गांजा बेचने में सहूलियत लेता था। 

 

दोनों घूम-घूमकर गांजा बेचते थे और पूछताछ में उन्होंने तस्करी से जुड़ी अहम जानकारियां दीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Previous articleप्रत्येक ग्राम पंचायत में स्थापित होंगे डिजिटल बाल-किशोर पुस्तकालय।
Next articleझुंगिया में अपंजीकृत पैथोलॉजी सेंटर सील

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here