“पेंशनर्स की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझेंगी: एसपी”
संतकबीरनगर: एसपी संदीप कुमार मीना ने सोमवार को पुलिस लाइंस सभागार में पुलिस पेंशनर्स के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण में पुलिसकर्मियों का योगदान अतुलनीय है और सेवानिवृत्त कर्मियों की भूमिका अविस्मरणीय है। एसपी ने पेंशनर्स से अपराध नियंत्रण में निरंतर सहयोग की अपील की।
उन्होंने सभी थाना प्रभारियों और प्रधान लिपिकों को निर्देश दिए कि पेंशनर्स की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें, ताकि उन्हें किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।















