पुलिसकर्मी: अपराध के खिलाफ ताउम्र संग्राम

पुलिसकर्मी: अपराध के खिलाफ ताउम्र संग्राम

 

संतकबीरनगर: एसपी संदीप कुमार मीना की अगुवाई में पुलिस लाइंस सभागार में सोमवार को एक भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित हुआ। सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह और आरती पांडेय को माला, शाल, धर्मग्रंथ और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। 

एसपी मीना ने कहा, “पुलिसकर्मी नौकरी से रिटायर होता है, समाज सेवा से नहीं। अपराध के खिलाफ उनका संघर्ष ताउम्र जारी रहता है।” उन्होंने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को भविष्य की शुभकामनाएं दीं और किसी भी समस्या में बेझिझक संपर्क करने को कहा। 

समारोह में एएसपी सुशील कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक रजनीकांत ओझा, पीआरओ दुर्गेश पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।

Previous articleराष्ट्रपति ने एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में नवाचार और सेवा पर जोर दिया
Next articleपेंशनर्स की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझेंगी: एसपी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here