डीएम-एसपी ने थाना बछरावां में सुनीं जनता की शिकायतें, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश।

डीएम-एसपी ने थाना बछरावां में सुनीं जनता की शिकायतें, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश।

 

रायबरेली: शनिवार, को जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने थाना बछरावां में आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान जनता की फरियाद सुनी। लोगों ने राजस्व विवाद, आपसी रंजिश, महिला उत्पीड़न, और अन्य शिकायतें दर्ज कराईं।

डीएम ने थानाध्यक्ष और राजस्व अधिकारियों को सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जांच की आवश्यकता वाले प्रकरणों में निष्पक्ष, निर्भीक, पारदर्शी, और गुणवत्तापूर्ण जांच करने पर जोर दिया। दोषियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कठोर कार्रवाई का आदेश दिया गया। डीएम ने राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर राजस्व संबंधी विवादों को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना समाधान दिवस रजिस्टर और भूमि विवाद रजिस्टर का अवलोकन कर दर्ज विवादों को त्वरित निस्तारण के लिए कहा।

बैठक में एसडीएम महराजगंज सचिन यादव, पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Previous articleडीएम और एसपी ने थाना बखिरा पर सुनीं जनता की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के निर्देश।
Next articleसरयू नहर में पानी की कमी से सहजनवा के किसान परेशान, पंपिंग सेट पर निर्भरता बढ़ी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here