डीएम की अध्यक्षता में संतकबीरनगर में उद्योग बंधु, निर्यात प्रोत्साहन और पीएम विश्वकर्मा योजना की समीक्षा बैठक।
संतकबीरनगर: जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु समिति, जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति, और पीएम विश्वकर्मा जिला क्रियान्वयन समिति की बैठक संपन्न हुई। मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा ने निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की जानकारी दी, जिस पर डीएम ने संबंधित विभागों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उपायुक्त उद्योग ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद वित्तपोषण योजना, और सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान की प्रगति का ब्योरा प्रस्तुत किया। डीएम ने अग्रणी जिला प्रबंधक, एसबीआई लीड बैंक, और उपायुक्त उद्योग को इन योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर लक्ष्य समयबद्ध पूरे करने के निर्देश दिए।
डीएम ने बैंकों में लंबित आवेदनों का फॉलोअप कर स्वीकृति और वितरण सुनिश्चित करने को कहा, ताकि सीएम डैशबोर्ड की प्रगति में सुधार हो। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत प्राप्त एमओयू और जीबीसी प्रस्तावों की समीक्षा हुई। डीएम ने उद्यमी मित्र को धरातल पर उतरने वाले एमओयू की समस्याओं का निस्तारण कर शीघ्र उत्पादन शुरू करने और एलो/रेड श्रेणी के निवेशों के लिए अलग से बैठक कर समाधान करने के निर्देश दिए।
पीएम विश्वकर्मा योजना की प्रगति पर चर्चा हुई, जिसमें डीएम और सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को उपायुक्त उद्योग के साथ समन्वय कर पात्र/अपात्र सूची का भौतिक सत्यापन कर उपलब्ध कराने को कहा।
बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक पवन कुमार सिन्हा, यूपीसीडा मैनेजर राज किशोर, आबकारी निरीक्षक संजय तिवारी, उद्यान विभाग के एसजी मल्ल, फायर सर्विस के अशोक कुमार यादव, भूगर्भ जल विभाग के एस दीपक, श्रम प्रवर्तन अधिकारी मनोज कुमार, आईटीआई प्रधानाचार्य उदय नारायण, उद्यमी संगठनों के प्रतिनिधि बबलू गुप्ता, राजेश कुमार नायक, अरविंद पाठक, सुभाष शुक्ला, सर्वादानंद पांडे, रितेश कुमार सिंह, विनीत चढ्ढा, अमित जैन, सतविंदर सिंह, और पीएम विश्वकर्मा योजना के डोमिन विशेषज्ञ शिवशंकर विश्वकर्मा, विवेकानंद वर्मा सहित अन्य अधिकारी और उद्यमी उपस्थित रहे।















