गोरखपुर जोन की 50वीं अंतरजनपदीय पुलिस खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ।

संतकबीरनगर: पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना ने अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) गोरखपुर जोन के निर्देशन में 26 से 28 जून 2025 तक आयोजित 50वीं अंतरजनपदीय पुलिस जूडो, कलस्टर (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता का उद्घाटन कांशीराम जी डिस्ट्रिक्ट स्टेडियम में फीता काटकर और गुब्बारे उड़ाकर किया। इस प्रतियोगिता में जूडो, बुशू, ताइक्वांडो, कराटे, और पेंचक सिलाट जैसे खेल शामिल हैं।
एसपी ने विभिन्न जनपदों से आए खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल भावना के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन्स अभयनाथ मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक (प्रशिक्षण) अमित कुमार, प्रतिसार निरीक्षक रजनीकांत ओझा, पीआरओ दुर्गेश पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। यह आयोजन पुलिस बल के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा देने के साथ-साथ आपसी समन्वय और खेल भावना को मजबूत करेगा।















