मासूम के लापता होने से हड़कंप: तालाब में डूबने की आशंका, खोज में जुटी टीमें।

मासूम के लापता होने से हड़कंप: तालाब में डूबने की आशंका, खोज में जुटी टीमें।

 

गोरखपुर: मां के साथ ननिहाल आई तीन वर्षीय मासूम नित्या, पुत्री जोगिंदर, शनिवार की देर शाम अचानक लापता हो गई। खेलते-खेलते घर से बाहर निकली मासूम का घंटों तक कोई सुराग न मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। आस-पास के घरों में तलाश और पूछताछ के बाद भी जब नित्या नहीं मिली, तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। 

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और खोजी कुत्तों की मदद ली। खोजी कुत्ता तालाब के किनारे जाकर रुक गया, जहां मासूम की चप्पल भी मिली। इससे ग्रामीणों में तालाब में डूबने की आशंका गहरा गई। रविवार की सुबह से पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तालाब को खंगालने में जुट गई हैं। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, जो मासूम की सलामती की दुआ कर रहे हैं। 

अनहोनी की आशंका से मासूम के परिजन सहमे हुए हैं। नित्या की मां और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस और राहत टीमें पूरे प्रयास के साथ तलाश में जुटी हैं, लेकिन अभी तक मासूम का कोई सुराग नहीं मिला है। ग्रामीणों और परिजनों की सांसें थमी हुई हैं, और सभी को उम्मीद है कि नित्या जल्द ही सुरक्षित मिलेगी।

Previous articleगीडा में लापरवाही पर भड़के मंत्री नंदी, त्वरित सुधार के निर्देश।
Next articleगर्मी की छुट्टियों में बच्चों का रोमांच: बाथ टब बना मस्ती का केंद्र।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here