विश्व पर्यावरण दिवस पर संतकबीरनगर में वृक्षारोपण, संरक्षण का संदेश।

विश्व पर्यावरण दिवस पर संतकबीरनगर में वृक्षारोपण, संरक्षण का संदेश।

 

संतकबीरनगर: बृहस्पतिवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दीपशिखा सेवा समिति के मुख्यालय परिसर में एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि नगर सहकारी बैंक के सचिव व भाजपा सहकारिता मोर्चा के क्षेत्रीय सह-संयोजक राजेश प्रकाश मिश्र ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। 

उन्होंने कहा, “हर व्यक्ति एक वृक्ष लगाए तो यह धरती के लिए वरदान होगा। वृक्ष शुद्ध वायु, जल संरक्षण, तापमान नियंत्रण और जैव विविधता के लिए जरूरी हैं।” मिश्र ने “एक वृक्ष सौ पुत्र समान” कहावत को सांस्कृतिक मूल्य बताते हुए इसे जीवन में उतारने की अपील की। 

कार्यक्रम में समिति की प्रबंधक सचिव गुंजन मिश्रा, सह-संयोजक डॉ. सुधांशु अरुणाभ मिश्र, रत्नाकर त्रिपाठी, आर.के. तिवारी, सुरेंद्र चौधरी, कार्तिकेय नाथ मिश्र सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता जताई। यह आयोजन पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Previous articleमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में लिया गुरु का आशीर्वाद।
Next articleविश्व पर्यावरण दिवस: नाहरपुर चरगवां में उपनिदेशक ने लगाया आम्र का पौधा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here