गांव में सफाई व्यवस्था बदहाल, सफाई कर्मी नदारद
गोरखपुर/पिपरौली,/पिपरौली विकासखंड ग्राम नेवास, बरवार, कुसमी में तैनात सफाई कर्मी आरोप है कि काफी महीनों से नदारद है। जिसके वजह से गांव में सफाई व्यवस्था बदहाल हो गया। और ग्रामीणों का आरोप है कि गांवों में सफाई नहीं होने से गंदगी के ढेर लग गए हैं। नालियों में गंदा पानी जमा हुआ है जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सफाई कर्मियों की मनमानी के चलते लोग गंदगी में रहने को मजबूर हैं।
प्रदेश सरकार गांवों को साफ सुथरा रखने के लिए तमाम प्रयास कर रही है। केंद्र सरकार भी स्वच्छ भारत अभियान के तहत गांवों को साफ सुथरा बनाने के लिए लोगों को जागरुक कर रही है, लेकिन सफाई कर्मचारियों की मनमानी के चलते तमाम कोशिशें नाकाम हो रही हैं। गांवों में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। जगह जगह कुड़े के ढेर लग गए है। नालियों में गन्दा पानी जमा हो रहा है। गंदगी की वजह से खतरनाक बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। गांवों को साफ सुथरा रखने के लिए सरकार ने प्रत्येक ग्राम पंचायतों में जनसंख्या के अनुपात ग्राम पंचायत में कई कई सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की है।
—बरवार ग्राम सभा दुर्गेश का कहना है
कि महीनों बीत जाते हैं कोई सफाई कर्मी दिखाई तक नहीं देता नालियां भरकर रोड पर बहना शुरू कर देती है छोटे-छोटे बच्चे हैं बीमारियों का खतरा भी बना रहता है। इस समस्या को गंभीरता से लेकर जिम्मेदारों पर कार्रवाई करना बहुत ही जरूरी है ताकि वह अपनी जिम्मेदारी को समझें।
—– अजय सिंह नेवास ने कहा कि सफाई कर्मी नदारद रहते हैं। और जिम्मेदारों पर कोई असर तक नहीं दिखता हर हर रविवार छुट्टी पाता हूं। तो अगल-बगल अपने नालियों की सफाई खुद करता हूं लेकिन गांव में भी यही हाल है हर व्यक्ति एक जैसा नहीं होता जिम्मेदारों को इसे गंभीरता से लेकर कर्मचारियों पर लगाम लगाने की जरूरत है मैं भी एक सरकारी कर्मचारी हूं जो नियंता अपने कार्य को पूरी गंभीरता से लेकर समय से करने जाता हूं।
—– हरीनाथ विश्वकर्मा पूर्व प्रधान कुसमी ने कहा कि सरकार के तमाम प्रयासों के बाद भी सफाई कर्मचारी अपने कार्यों का निर्वहन नहीं कर रहा है जिसके चलते गांव वासी दुश्वारियां झेलना पड़ रहा है हमारे यहां हरिजनों की संख्या काफी बाहुल्य यहां सफाई ना होने से बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है गांव पर मैं जिम्मेदारों से यह कहना चाहता हूं कि इसकी कड़ी जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई करना जरूरी ताकि सुविधाओं ग्रामीण अंचल पर पहुंच सके।
—-एडीओ पंचायत पिपरौली अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि इसकी जांच करा कर जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी गलती पुनरावृत्ति ना हो हर एक जिम्मेदार सफाई कर्मी अपने जिम्मेदारियों से नहीं हट सकता है। इसकी रैंडम जांच कराई जाएगी और सभी ग्राम पंचायतों में रोस्टर लगाकर सफाई कराया जाएगा।
ग्राम वासियों ने सफाई को बहाल करने के लिए मांग की है सोनू सिंह पूर्वांचल, कमलू खान, बंटू शाही, विजय यादव, सोहन शर्मा, उदय राज , भूषण यादव आदि लोगों ने सफाई को तत्काल बहाल करने की मांग की है।















