पवन दुबे बने रेल उपयोगकर्ता समिति के सदस्य, यात्रियों के लिए बड़े बदलाव का वादा।
गोरखपुर: पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर मंडल की क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति में पवन दुबे को सदस्य नियुक्त किया गया। इस नियुक्ति पर रेलवे से जुड़े लोग और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साह जताया, उम्मीद है कि दुबे रेल यात्रियों के हित में प्रभावी भूमिका निभाएंगे।
दुबे ने इसे जनसेवा का सुनहरा अवसर बताते हुए कहा, “रेल यात्रियों की कठिनाइयों को मैं गहराई से समझता हूं। मैं उनके लिए लगातार सुझाव दूंगा और बेहतर सुविधाओं के लिए ठोस कदम उठाऊंगा।” उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और सांसद रवि किशन शुक्ला का आभार व्यक्त किया, यह कहते हुए कि वह इन नेताओं के दिखाए रास्ते पर चलकर जनहित में समर्पित रहेंगे।















