बस्ती सड़क हादसे में मां बेटी की दर्दनाक मौत जांच में, जुटी पुलिस

हरैया थाना क्षेत्र के संसारी पुर से सटे सड़क हादसे में मां बेटी की दर्दनाक मौत

—हरैया पुलिस शव को व्यवसाय में लेकर जांच पड़ताल में जुटी

— एक्सयूवी कार की चपेट में आई मां बेटी

बाजार से सामान खरीदकर लौट रही थी वापस

 

जानकारी के अनुसार हरैया कोतवाली थाना क्षेत्र के केशवापुर गांव निवासी सुनीता पत्नी राम सुरेश (38) अपनी 13 वर्षीय बेटी क्रिश्या के साथ शनिवार की दोपहर घर से स्कूटी लेकर हरैया बाजार कुछ सामान खरीदने आई थी। खरीददारी करने के बाद दोनों मां, बेटी स्कूटी से घर वापस लौट रही थी कि संसारपुर के पास एनएच पर तेज रफ्तार आ रहे एक चार पहिया वाहन की चपेट में आ गई। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद वाहन चालक भाग निकला। दुर्घटना के बाद एनएच पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया।

बाकी खबरें अपडेट की जा रही हैं 

Previous articleसफलता की ओर बढ़ रहा कासगंज, डीएम ने की अधिकारियों की सराहना
Next article10 वर्षीय बालिका से सामूहिक दुष्कर्म, तीनों नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here