नौनिहालों के जोश और संकल्प के साथ एसआर इंटरनेशनल एकेडमी में नए सत्र का शानदार आगाज़।

नौनिहालों के जोश और संकल्प के साथ एसआर इंटरनेशनल एकेडमी में नए सत्र का शानदार आगाज़।

संतकबीरनगर: शुक्रवार का दिन जिले के दक्षिणांचल में स्थित प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान एसआर इंटरनेशनल एकेडमी के लिए ऐतिहासिक रहा। मां सरस्वती की भक्ति और बच्चों के उत्साह भरे संकल्प के साथ शैक्षणिक सत्र 2025-26 का शुभारंभ धूमधाम से हुआ। कैंपस में नौनिहालों के कदमों की आहट और जोश की गूंज ने माहौल को जीवंत कर दिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी और संस्थान के प्रबंध निदेशक राकेश चतुर्वेदी ने छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करने का संकल्प दिलाया।

डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा, “एसआर इंटरनेशनल परिवार का यह लक्ष्य कि नया सत्र सफलता की बुलंदियों को छुएगा, आज के प्रतिस्पर्धी युग में विजेता बनने की नींव है।” उन्होंने बच्चों से अपनी कमियों को मेहनत से दूर करने और करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया। साथ ही शिक्षकों और अभिभावकों को इस संकल्प में सहयोगी बनने की प्रेरणा दी। वहीं, प्रबंध निदेशक राकेश चतुर्वेदी ने कहा, “ग्रामीण अंचल के इन नौनिहालों को तराशकर समाज का कोहिनूर बनाना हमारा मिशन है। गुणवत्ता और अनुशासन के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं होगी।”

सत्र के पहले दिन बच्चों का स्वागत तिलक, चंदन और मिठाई से हुआ। मां सरस्वती की पूजा और संस्थान के संस्थापक स्व. पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, पीजी कॉलेज के प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय, डिप्टी डायरेक्टर मनोज कुमार पांडेय और प्रधानाचार्य दुर्गेश गोस्वामी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों> मौजूद रहे। सहायक प्रबंधक मनोज कुमार पांडेय और प्रधानाचार्य दुर्गेश गोस्वामी ने नए लक्ष्यों के लिए पूर्ण समर्पण का वचन दिया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक हरिश्चंद्र यादव ने किया। इस अवसर पर एसएन शुक्ला, प्रेमप्रकाश पांडेय, कृष्णा मिश्रा, महेंद्र चौधरी, धर्मेंद्र चौरसिया सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। नए सत्र के इस शुभारंभ ने बच्चों में उत्साह के साथ-साथ क्षेत्र में शिक्षा की नई उम्मीद जगाई।

Previous articleरात की सनसनीखेज मुठभेड़: संतकबीरनगर में पुलिस ने दो लुटेरों को दबोचा, एक को गोली, लूट का माल बरामद।
Next articleजिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा संयुक्त रूप से थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में पैदल गश्त, संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here