जागरूकता रैली के साथ जिलाधिकारी ने दिलाई बुखार मुक्त जनपद की शपथ, स्वास्थ्य के प्रति लिया संकल्प।

जागरूकता रैली के साथ जिलाधिकारी ने दिलाई बुखार मुक्त जनपद की शपथ, स्वास्थ्य के प्रति लिया संकल्प।

बस्ती 

बस्ती के अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह परिसर में मंगलवार को जिलाधिकारी रवीश गुप्ता और मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान माह का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली संचारी रोगों से बचाव और रोकथाम के लिए जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से निकाली गई। अभियान 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा, जबकि दस्तक अभियान 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचालित होगा।  

जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने उपस्थित लोगों को बुखार के समुचित इलाज की शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि दिमागी बुखार जानलेवा हो सकता है और इससे शारीरिक-मानसिक अक्षमता भी उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने अपील की कि बुखार होने पर तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल में इलाज कराएं, जहां हर सीएचसी और पीएचसी पर बेहतर व्यवस्था उपलब्ध है। इस अवसर पर सभी ने जनपद को दिमागी बुखार मुक्त बनाने का संकल्प लिया।  

जिलाधिकारी ने स्वच्छता पर जोर देते हुए कहा कि शौचालय का प्रयोग करें और दूसरों को भी प्रेरित करें। व्यक्तिगत और आसपास की सफाई का ध्यान रखें। यदि कोई बच्चा बुखार से पीड़ित हो, तो उसके परिवार को सरकारी अस्पताल जाने के लिए प्रोत्साहित करें। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव निगम, विधायक प्रतिनिधि हर्रैया सरोज बाबा, सदर के मोहम्मद सलीम, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, रोटरी क्लब अध्यक्ष एल.के. पाण्डेय और विभागीय चिकित्साधिकारी मौजूद रहे। यह अभियान जिले में स्वास्थ्य जागरूकता और रोग नियंत्रण के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

Previous articleशिक्षा और स्वास्थ्य की नई पहल, 100 एम्बुलेंस रवाना, बच्चों के भविष्य को संवारने का संकल्प।
Next articleकुत्तों के प्यार में टीम को छूटा पसीना: महिला के विरोध के बाद वैक्सीन का वादा, गोरखपुर में नगर निगम का अभियान जारी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here