युवा शक्ति से रोजगार सृजन: दानिश खान को मिला सम्मान।

युवा शक्ति से रोजगार सृजन: दानिश खान को मिला सम्मान।

 

 संतकबीरनगर में यूपी सरकार के “8 साल बेमिसाल” कार्यक्रम का आयोजन आज जिला विकास भवन में धूमधाम से किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची जिले की प्रभारी मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कार्यक्रम को यादगार बनाया। विभिन्न स्टालों के जरिए सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई गई। इसी दौरान युवा उद्यमी दानिश खान को युवाओं के लिए रोजगार सृजन और इन्वेस्टर समिति में निवेश के लिए सम्मानित किया गया। 

दानिश खान ने MSME योजना के तहत खलीलाबाद के औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री स्थापित की है, जो करीब 40 लोगों को रोजगार प्रदान कर रही है। सरकार की योजनाओं को बढ़ावा देने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के उनके प्रयासों की सराहना करते हुए प्रभारी मंत्री ने उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर संत कबीर नगर उद्यमी कल्याण समिति के अध्यक्ष रितेश सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। यह सम्मान युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बना और दानिश खान की मेहनत को नई पहचान मिली।

Previous articleगीडा की कालेसर योजना में ई-लॉटरी का धमाका: 229 भूखंडों का आवंटन, सपने हुए साकार।
Next articleरामलला का सूर्य तिलक: रामनवमी पर भव्य आयोजन, अगले 20 साल तक रहेगी परंपरा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here