बेलहर में फ्री मेडिकल कैंप में 122 मरीजों को मिली जांच और दवा.
संतकबीरनगर । बेलहर कलाँ विकास खंड के कुसुरु खुर्द में स्थित मदर यशोदा एण्ड सन्स हॉस्पिटल में आयोजित एक निःशुल्क मेडिकल कैंप में 122 मरीजों की जांच कर उन्हें दवाइयां वितरित की गईं। इस स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवाएं दीं, जिसमें आर्थो सर्जन डॉ. लक्ष्मी नाथ मिश्र, न्यूरो सर्जन डॉ. चंद्रनाथ तिवारी, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. एसपी पांडेय, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरुचि मिश्रा और हॉस्पिटल के एमडी डॉ. राजेंद्र तिवारी शामिल थे।
कैंप में न्यूरो, हड्डी और चर्म रोग से पीड़ित मरीजों सहित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे लोगों ने लाभ उठाया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग और मरीज बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इंद्रजीत शुक्ल, सुनील कुमार यादव, मायाशंकर मिश्र, रामशंकर मिश्र, हरिश्चंद्र यादव, आनंद कुमार पांडेय, मदर यशोदा, सैयद अली, कौशल चतुर्वेदी, किसान तिवारी, विपुल तिवारी, उमेश, सोनू शुक्ला, मनोज कुमार यादव, भोला त्रिपाठी सहित तमाम लोग इस नेक पहल के साक्षी बने। यह आयोजन क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता और सेवा का एक शानदार उदाहरण बन गया।















