कुशीनगर में उत्तर प्रदेश सरकार के आठ साल पूरे होने पर बुद्धा पार्क में भव्य आयोजन की तैयारियां जोरों पर।
कुशीनगर: उत्तर प्रदेश सरकार की सेवा व सुशासन नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुद्धा पार्क, रविंद्रनगर धूस में आयोजित होने वाले कार्यक्रम और प्रदर्शनी की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने पार्किंग स्थल, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने मौजूद अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस भव्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह होंगे। आयोजन के दौरान लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे, जिससे सरकार की जनकल्याणकारी पहल को और मजबूती मिलेगी।















