ऐतिहासिक स्वागत के साथ नई शुरुआत: बाबा तामेश्वर नाथ की धरती पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नीतू सिंह का जोरदार अभिनंदन, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने समर्थकों संग बांधा समां।
संतकबीरनगर में भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नीतू सिंह के जनपद में प्रथम आगमन पर कबीर की पावन धरती गूंज उठी। ऐतिहासिक शिव मंदिर बाबा तामेश्वर नाथ धाम में उनका भव्य स्वागत हुआ, जहां जिले के प्रथम नागरिक जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने सैकड़ों समर्थकों के साथ फूलों का गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन किया। इस मौके पर दोनों ने देवाधिदेव महादेव का आशीर्वाद भी लिया।
नीतू सिंह के स्वागत में जगह-जगह उत्साह का माहौल रहा। बाबा तामेश्वर नाथ धाम में जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने उनके साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की और इसे एक ऐतिहासिक पल बताया। बलिराम यादव ने कहा, “भाजपा का नीतू सिंह को जिला अध्यक्ष बनाना महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है। इससे आगामी चुनाव में पार्टी को मजबूती मिलेगी।”
स्वागत समारोह में पूर्व प्रधान नरेंद्र भारती, ब्रह्म शंकर भारती, रामपुर प्रधान विवेकानंद भारती, दिलीप भारती, अजय भारती, जितेंद्र यादव, वर्तमान प्रधान राम सुरेश पासवान, नंदनी भारती, सुभाष भारती, बृजेश बाबा उर्फ मनन सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे। यह आयोजन न केवल एक स्वागत था, बल्कि जिले में भाजपा के नए नेतृत्व की मजबूत शुरुआत का संकेत भी दे गया।















