अमर शहीदों को श्रद्धांजलि: बलिदान दिवस पर भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव को किया नमन।

अमर शहीदों को श्रद्धांजलि: बलिदान दिवस पर भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव को किया नमन।
बस्ती: बलिदान दिवस पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव को किया गया नमन। बस्ती में रविवार को कायस्थ सेवा ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में रोडवेज तिराहे पर भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शहीदों के बलिदान को याद किया।
ट्रस्ट जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार श्रीवास्तव और उपाध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि इन अमर बलिदानियों की कुर्बानी से ही देश को आजादी नसीब हुई। उनके सपनों को साकार करना ही हमारा कर्तव्य है। ट्रस्ट संस्थापक अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 1931 में अंग्रेजी हुकूमत द्वारा भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव को फांसी दिए जाने के बाद देश में आक्रोश की लहर दौड़ पड़ी, जिसने अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर किया। उनका योगदान हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।
माल्यार्पण करने वालों में दुर्गेश श्रीवास्तव, नितेश, आलोक, अनिल श्रीवास्तव, मनीष, राहुल श्रीवास्तव, रणदीप माथुर, अविनाश, वृजेश श्रीवास्तव, दीपू श्रीवास्तव, प्रिन्स, राजेश श्रीवास्तव सहित कई लोग शामिल रहे।
Previous article“लखनऊ: कानून-व्यवस्था पर सीएम योगी की नजर, आज शाम बड़ी बैठक!”
Next articleऐतिहासिक स्वागत के साथ नई शुरुआत: बाबा तामेश्वर नाथ की धरती पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नीतू सिंह का जोरदार अभिनंदन, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने समर्थकों संग बांधा समां।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here