सात दरोगाओं के हाथ-पैर तुड़वाने का दावा! यूपी मंत्री संजय निषाद का विवादित बयान वीडियो वायरल, सियासी हलचल तेज।

 “सात दरोगाओं के हाथ-पैर तुड़वाने का दावा! यूपी मंत्री संजय निषाद का विवादित बयान वीडियो वायरल, सियासी हलचल तेज।
गोरखपुर: यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के मुखिया डॉ. संजय निषाद के एक विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। सुल्तानपुर जिले में मंगलवार को निषाद पार्टी की संवैधानिक अधिकार यात्रा के दौरान चांदा क्षेत्र के मदारडीह गांव में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा, “हम यहां ऐसे नहीं पहुंचे हैं, सात दरोगाओं के हाथ-पैर तुड़वाकर, उसे गड्ढे में फेंकवा कर तब मैं यहां पहुंचा हूं।” यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।
उजाला 24*7 ने इस बयान की सत्यता की पुष्टि नहीं की है। डॉ. संजय निषाद से उनकी प्रतिक्रिया जानने के लिए संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। उनके पक्ष के उपलब्ध होते ही उसे भी प्रकाशित किया जाएगा। इस बयान के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह महज सियासी जोश था या सच में कोई घटना, जवाब का इंतजार जारी है।
https://youtu.be/iVcnYEsVJ3U
Previous articleनशा मुक्ति जागरुकता रैली निकाली गई 
Next articleUP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 2021 बैच के 16 IPS अफसरों के तबादले”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here