स्वाद और सुकून का नया ठिकाना – होटल ग्रीन फैमिली रेस्टोरेंट का भव्य शुभारंभ।
संतकबीरनगर के खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र में नेदूला चौराहे पर आज होटल ग्रीन फैमिली रेस्टोरेंट का शानदार उद्घाटन हुआ। इस भव्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने अपनी टीम के साथ फीता काटकर रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया। रेस्टोरेंट संचालक ने फूलमाला और गुलदस्ते के साथ मुख्य अतिथि का जोरदार स्वागत किया।
होटल ग्रीन फैमिली रेस्टोरेंट न केवल लजीज वेज और नॉन-वेज व्यंजनों के लिए खास है, बल्कि यात्रियों और परिवारों के ठहरने के लिए लग्जरी कमरों की शानदार व्यवस्था भी उपलब्ध कराता है। हाईवे पर स्थित यह रेस्टोरेंट यात्रियों के लिए एक आदर्श पड़ाव साबित होगा, जहां वे अपने परिवार के साथ स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले सकेंगे और आरामदायक ठहराव का अनुभव कर सकेंगे।
उद्घाटन के दौरान पूर्व विधायक जय चौबे ने रेस्टोरेंट संचालक को इस बेहतरीन पहल के लिए बधाई दी और कहा, “यह रेस्टोरेंट न सिर्फ स्वाद का केंद्र बनेगा, बल्कि यात्रियों और परिवारों के लिए सुविधा का नया प्रतीक भी होगा।” इस अवसर पर रेस्टोरेंट संचालक चंद्रकेतु सिंह, अवनीश चौबे, गुड्डू बाबा, धीरज पांडे, केसी पाण्डेय, अंकित पाल, आलोक उपाध्याय, मृत्युंजय राय, अजय पांडे, मयंक सिंह, दीपू पांडे, अजय तिवारी, मनीष यादव, अविनाश गौड़, अंकित गुप्ता सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।
होटल ग्रीन फैमिली रेस्टोरेंट स्वाद, सुविधा और आतिथ्य का एक अनूठा संगम लेकर आया है, जो संतकबीरनगर के लिए एक नई पहचान बनने की ओर अग्रसर है।















