शांति बने त्योहारों का रंग।

शांति बने त्योहारों का रंग।

 

गोरखपुर: होली और रमजान में शांति व सौहार्द पर जोर

होली और रमजान के मद्देनजर गोरखपुर जिला प्रशासन और पुलिस ने शांति समिति की बैठक आयोजित की। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की, वहीं सिटी मजिस्ट्रेट हिमांशु वर्मा ने गंगा-जमुनी तहजीब को कायम रखने पर बल दिया। तेज आवाज में डीजे बजाने पर सख्त कार्रवाई और जब्ती के निर्देश दिए गए, ताकि बोर्ड परीक्षाओं में छात्रों को परेशानी न हो और शांति बनी रहे।

संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ाने का ऐलान किया गया। शांति समिति और समुदाय के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। नागरिकों से अफवाहों से बचने और किसी भी समस्या की सूचना तुरंत देने की अपील की गई। बैठक में पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

 

 

Previous articleशाबाशी ने मारी दंड पर बाजी।
Next articleसंदीप को ढूंढने में करें मदद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here