डीआईजी ने की मासिक अपराध समीक्षा, होली त्यौहार के लिए दिए खास निर्देश।

डीआईजी ने की मासिक अपराध समीक्षा, होली त्यौहार के लिए दिए खास निर्देश।

बस्ती।

बस्ती परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक दिनेश कुमार पी. ने परिक्षेत्रीय कार्यालय में पुलिस अधीक्षकों के साथ मासिक अपराध समीक्षा और होली की तैयारियों पर गोष्ठी की। उन्होंने होली, जुमे की नमाज और रमजान के मद्देनजर सतर्कता, जुलूसों के आयोजकों से समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया टीम की तैनाती, शराब पर रोक और होलिका दहन के लिए निर्देश दिए।

महिला अपराधों में तेज निपटारा, ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी, संपत्ति जब्ती, गोवध रोकथाम, वाहन चोरी पर कार्रवाई, निगरानी कैमरे, साइबर जागरूकता और शिकायतों के निस्तारण पर जोर दिया। थानों पर लंबित वाहन, सामान और प्रकरणों का शीघ्र निपटारा करने को कहा।इस दौरान पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सत्यजीत गुप्ता, सिद्धार्थनगर अभिषेक महाजन, बस्ती अभिनन्दन, जनपदों के वाचक और शाखा प्रभारी आदि लोग मौजूद रहे।

Previous articleसड़क सुरक्षा के लिए जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की मुहिम।
Next articleहोली और रमजान से पहले फूड विभाग का बड़ा एक्शन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here