सड़कों से स्टूडियो तक: रागिनी का हनी सिंह के साथ गाना, सपना सच होने की राह पर।
गोरखपुर:
कभी गोरखपुर की सड़कों और मेलों में तबला थाप और हारमोनियम की मधुर धुनों पर अपनी आवाज बुलंद करने वाली रागिनी विश्वकर्मा अब एक बड़े सपने की ओर बढ़ रही हैं। चौरी चौरा के तरकुलहा क्षेत्र की इस प्रतिभाशाली लड़की के लिए यह कल्पना से परे था।

कि एक दिन वह मशहूर सिंगर यो यो हनी सिंह के साथ गाना रिकॉर्ड करेगी। सड़कों से शुरू हुआ उनका संगीतमय सफर अब यूट्यूब और सोशल मीडिया के जरिए लाखों लोगों तक पहुंच चुका है। स्थानीय चैनलों पर उनके गाने और इंटरव्यू पहले ही दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। अब हनी सिंह के साथ उनकी यह साझेदारी उनके करियर का नया अध्याय लिखने को तैयार है।
रागिनी की यह उपलब्धि न सिर्फ उनके लिए, बल्कि उन्हें जानने वालों के लिए भी गर्व का पल है—एक ऐसा सपना जो हकीकत के करीब पहुंच चुका है!