इंजीनियर संजीत कुमार श्रीवास्तव बने विश्व हिंदू परिषद गोरखपुर के मंत्री, संगठन को मिलेगी नई दिशा।

इंजीनियर संजीत कुमार श्रीवास्तव बने विश्व हिंदू परिषद गोरखपुर के मंत्री, संगठन को मिलेगी नई दिशा।
गोरखपुर: गोरखपुर मंडल के हाटा क्षेत्र में विश्व हिंदू परिषद की दो दिवसीय प्रांत योजना बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में एक-एक हिंदू को कैसे पूरे विश्व में जगाया जाए, उन्हें संगठित करने और उनकी दिनचर्या में हिंदू धर्म ग्रंथों को शामिल करने जैसे विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। इन लक्ष्यों को मूर्त रूप देने के लिए यह बैठक बुलाई गई थी।
बैठक में केंद्रीय महा संगठन मंत्री श्री मिलिंद मरांडे, क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री गजेंद्र, प्रांत संगठन मंत्री श्री राजेश, प्रांत मंत्री नागेंद्र, जिलाध्यक्ष विष्णु प्रताप सिंह, महानगर संगठन मंत्री सोमेश सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस महत्वपूर्ण बैठक में इंजीनियर संजीत कुमार श्रीवास्तव को गोरखपुर जिले का मंत्री मनोनीत किया गया।
इंजीनियर संजीत कुमार श्रीवास्तव के मनोनयन से विश्व हिंदू परिषद परिवार में एक नई ऊर्जा का संचार होने की उम्मीद है। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद और भारतीय जनता पार्टी के कई सांसदों, विधायकों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें ढेरों बधाइयाँ दीं और इसे हर्ष का विषय बताया।
Previous articleसुरक्षा और विश्वास की मजबूत पहल: संतकबीरनगर पुलिस की सक्रियता से अपराधियों पर नकेल, जनता में बढ़ा भरोसा।
Next articleसड़कों से स्टूडियो तक: रागिनी का हनी सिंह के साथ गाना, सपना सच होने की राह पर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here