अंतरजनपदीय खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य आगाज

अंतरजनपदीय खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य आगाज

पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने किया खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन

खेल भावना से बढ़ता है सम्मान : सत्यजीत गुप्ता

संतकबीरनगर। मान्यवर कांशीराम जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम खलीलाबाद में अंतरजनपदीय कुश्ती, बॉक्सिंग, बॉडी बिल्डिंग और आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता का पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने फीता काटकर उद्घाटन किया। तीन दिवसीय यह प्रतियोगिता अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन के निर्देशन में 6 मार्च 2025 तक चलेगी। गुब्बारे उड़ाकर शुभारंभ की घोषणा के साथ SP सत्यजीत गुप्ता ने विभिन्न जनपदों से आए खिलाड़ियों से मुलाकात की। उनका हौसला बढ़ाया और खेल भावना से खेलने को प्रेरित किया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अजीत चौहान, मेंहदावल सर्व दवन सिंह, धनघटा अजय सिंह, प्रतिसार निरीक्षक रजनीकांत ओझा सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Previous articleसड़कों से स्टूडियो तक: रागिनी का हनी सिंह के साथ गाना, सपना सच होने की राह पर।
Next articleसंतकबीरनगर में अंतरजनपदीय खेल प्रतियोगिता शुरू SP सत्यजीत गुप्ता ने किया उद्घाटन “खेल भावना से बढ़ता है सम्मान”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here