पूर्व विधायक पहलवान सिंह की मौत सूचना पर उनके पैतृक गांव पहुचे समाजसेवी डॉक्टर उदय

पूर्व विधायक पहलवान सिंह की मौत सूचना पर उनके पैतृक गांव पहुचे समाजसेवी डॉक्टर उदय

 

संतकबीरनगर। पूर्व विधायक रहे पहलवान सिंह की मौत की सूचना पर उनके पैतृक गांव जिले के चर्चित समाजसेवी सूर्या ग्रुप के निदेशक डॉक्टर उदय पहुंचे पीड़ित परिजनों से मुलाकात करते जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव के साथ शोक संवेदना व्यक्त की आपको बता दे की गुरुवार को द्वाबा क्षेत्र में अपनो के दुख में शरीक होने के लिए पहुंचे। डा उदय प्रताप चतुर्वेदी ने दिवंगत पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह उर्फ पहलवान सिंह के भैसहीं स्थित पैतृक आवास पर पहुंचे। उन्होंने दिवंगत पूर्व विधायक के शोक संतृप्त पुत्र पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रिंस अगम सिंह और अन्य परिजनों से मिलकर दुख की इस घड़ी में उन्हें सांत्वना प्रदान किया। डा चतुर्वेदी ने कहा कि दिवंगत पूर्व विधायक के निधन से गोरखपुर और संतकबीरनगर के राजनैतिक परिदृश्य को बड़ी क्षति पहुंची है वहीं समाज ने बेहतर दिशा देने वाला एक मजबूत पथ प्रदर्शक खो दिया है। उन्होंने कहा कि स्व श्री सिंह ने कई बार हैसर ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करके न सिर्फ द्वाबा क्षेत्र बल्कि जिले के आवाम की सेवा किया बल्कि गोरखपुर जिले में अपनी राजनैतिक कुशलता की बदौलत कबीर की सरजमीं का परचम फहराया। उन्होंने उनके शोक संतृप्त पुत्र पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रिंस अगम सिंह धैर्य और हिम्मत से पितृ शोक को सहने की सलाह देते हुए पिता के अधूरे सपने को पूरा करने का संकल्प दिलाया। जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने दिवंगत पूर्व विधायक के निधन पर संवेदना प्रकट करते हुए उन्हें जिले की सियासत का पितामह करार दिया। श्री यादव ने उनके निधन को जिले ही नही पूर्वांचल के सियासत की क्षति बताया। इससे पहले सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डा उदय प्रताप चतुर्वेदी का काफिला हैसर ब्लॉक के बैजनाथपुर गांव पहुंचा। जहां पिछले दिनो गांव निवासी महाविद्यालय बैजनाथपुर के प्रबंधक विजय बहादुए सिंह के पिता रिटायर्ड शिक्षक स्व जितेंद्र सिंह के निधन पर संवेदना व्यक्त किया। डा चतुर्वेदी ने प्रबंधक विजय बहादुर सिंह से मिलकर दुखी परिवार को धैर्य और साहस प्रदान करने की ईश्वर से कामना किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य विक्रम प्रसाद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रविंद्र यादव, पूर्व प्रधान अभयनंद सिंह, शंकर यादव, आनंद ओझा, विकास कुमार, लाल साहब, पिंटू यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Previous articleमहाशिवरात्रि पर गोरखपुर मंदिर में पूजन-अर्चन करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
Next articleतालीम से ही कामयाबी हासिल होती है: सबीहा मुमताज .

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here