जीत के बाद सूर्या कैंपस पहुंचे पालिका अध्यक्ष जगत जयसवाल
– सूर्या ग्रुप के एमडी डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव के साथ फूल माला पहनाते हुए चेयरमैन जगत जयसवाल का किया स्वागत
– सूर्या ग्रुप के एमडी डॉ उदय से सम्मान पाकर नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल ने किया आभार व्यक्त
संतकबीरनगर:- नगर पालिका परिषद खलीलाबाद से अध्यक्ष चुने जाने के बाद जगत जयसवाल का अपनों के बीच पहुंचकर उनका आभार व्यक्त करने का कार्यक्रम जारी है इसी क्रम में आज नगर पालिका अध्यक्ष जगत जयसवाल समाजसेवी डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी से मिलने सूर्या कैंपस पहुंच सूर्या कैंपस पहुंचने के बाद जगत जयसवाल ने डॉ उदय के समर्थन को लेकर उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान सूर्या ग्रुप के एमडी डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव के साथ फूल माला पहनाते हुए स्वागत किया वही जगत जयसवाल को ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी। आपको बता दे की चुनाव संपन्न होने के बाद जनता के भारी बहुमत से जगत जयसवाल खलीलाबाद नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष चुने गए है। अध्यक्ष चुने जाने के बाद जगत जयसवाल आज सूर्या कैंपस पहुंचे जहां पर जगत जयसवाल का सम्मान किया गया फूल माला पहनाते हुए सूर्या ग्रुप के एमडी डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी ने जगत जयसवाल का स्वागत किया वही ऐतिहासिक जीत के लिए जगत जयसवाल को बधाई दी। स्वागत समारोह के दौरान गुड्डू पाल, मुन्ना पांडे, नितेश द्विवेदी, चिंतामणि उपाध्याय, ऋषि यादव, शंकर यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।















