आरोपी किशोर भेजा गया बाल सुधार गृह बस्ती.
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने किशोरी को भगाने के मामले में आरोपी किशोर को उसके घर से अभिरक्षा में लिया। इंडस्ट्रियल एरिया चौकी इंचार्ज अशोक दूबे ने बताया कि 17 वर्षीय किशोर बहला फुसला कर साढ़े तेरह साल की किशोरी को भगा ले गया था। पीड़ित भाई ने आरोपी किशोर के खिलाफ बहन को भगाने और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कराया था। विवेचना से आरोपी किशोर के खिलाफ दुष्कर्म की धारा बढाई गई। आरोपी को अभिरक्षा में लेकर किशोर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने आरोपी किशोर को बाल सुधार गृह बस्ती भेजवा दिया।















