सेवानिवृत्त पोस्टमास्टर का शव गांव पहुंचा तो मचा कोहराम।

सेवानिवृत्त पोस्टमास्टर का शव गांव पहुंचा तो मचा कोहराम।

 

-पत्नी के साथ कुंभ स्नान के लिए गए थे प्रयागराज

-मंगलवार की रात बेड़ा में हार्ट अटैक से हुई थी मौत

-बड़े बेटे ने सरयू नदी के बिड़हर घाट पर चिता को दी मुखाग्नि

————————————————-

संतकबीरनगर। 

कुंभ स्नान करने गए कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के एकमा गांव के निवासी सेवानिवृत्त पोस्टमास्टर की मंगलवार रात बेड़ा में ही हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। गुरुवार को दिन में दो बजे के करीब उनका शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। शाम को सरयू नदी के बिड़हर घाट पर शव का अंतिम संस्कार हुआ।

एकमा के रहने वाले आलोक राय उर्फ मोनू राय ने बताया कि गांव के सेवानिवृत्त पोस्टमास्टर प्रमोद बिहारी उर्फ चिन्नी राय (70) अपनी पत्नी और कुछ अन्य शुभचिंतकों, रिश्तदारों के साथ कुंभ स्नान करने प्रयागराज गए थे। मंगलवार की रात बेड़ा में ही थे कि अचानक उनके सीने में तेज दर्द शुरू हुआ। जब तक लोग इलाज के लिए ले जाने की तैयारी करते, तब तक उनकी मौत हो गई। गुरुवार को दोपहर करीब दो बजे के आस-पास उनका शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। गांव की महिलाएं और पुरुष जुट गए। पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। मृतक पोस्टमास्टर के दो बेटे और एक बेटी हैं। शाम को सरयू नदी के बिड़हर घाट पर बड़े बेटे राजेश राय ने चिता को मुखाग्नि दी तो वहां मौजूद लोगों की आंखें भर आई।

Previous articleपति समेत पांच ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज।
Next articleमुख्यमंत्री योगी ने एक-एक करके लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here